मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी (Pregnancy) को खूब एन्जॉय कर रही है। वो इस पल को अकेले नहीं बल्कि अपने पति आनंद आहूजा के साथ बिता रही है। अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वो इन दिनों अपना बेबीमून मनाने के लिए अपने पति आनंद आहूजा के साथ इटली पहुंची है। वो वहां खूब एन्जॉय कर रही है।
सोनम कपूर अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वो पति आनंद आहूजा के साथ मस्ती करती नजर आ रही है। सोनम कपूर ब्लैक स्टाइलिश सनग्लास लगाए अपने बेबी बंप के साथ नजर आ रही है। उनके इस वीडियो को अब तक 16 लाख से अधिक लोग देख चुके है। सोनम कपूर बहुत जल्द एक नई जिम्मेदारियों में बंधने वाली है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे।
यह भी पढ़ें
बीते महीने मई में ये कपल अपनी शादी के चौथे सालगिरह को सेलिब्रेट किए थे। सोनम कपूर बहुत जल्द शोमे मखीजा की फिल्म ‘ब्लाइंड’ में विनय पाठक, लिलेट दूबे और पूरब कोहली के साथ अपने मुख्य किरदार में नजर आएंगी।