मुंबई : एक्टर (Actor) शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) अपनी छुट्टियां (Holidays) मनाने यूरोप ट्रिप (Europe Trip) पर गए है। उनके साथ एक्टर कुणाल खेमू, भाई ईशान खट्टर और दोस्त भी साथ गए है। शाहिद कपूर लगातार अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस ट्रिप को अपने प्रशंसकों के साथ भी शेयर कर रहे है। अभिनेता दो दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर किए थे। जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ बाइक राइडिंग करते नजर आए थे। हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शाहिद कपूर और कुणाल खेमू फ्रांस की गलियों के दीवाल पर चढ़ते नजर आ रहे है।
कुणाल खेमू तो ज्यादा देर तक दीवाल पर टिक नहीं पाए, लेकिन शाहिद कपूर ने अपने टास्क को पूरा किया। अभिनेता को ये मस्ती थोड़ा भारी पड़ गया। शाहिद कपूर और कुणाल खेमू शोर करते हुए दीवाल पर चढ़ रहे थे जिसकी आवाज सुनकर एक महिला अपने घर के विंडो पर आकर खड़ी हो गई। जिसके चलते महिला को अभिनेता ने सॉरी कहा अभिनेता ने अपने वीडियो में इमोजी के जरिए बताया की ऊपर विंडो पर खड़ी महिला को उन्होंने सॉरी बोला। उनके इस वीडियो को अब तक आठ लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके है। उनके इस वीडियो पर उनके फैंस लाफिंग इमोजी शेयर कर रहे है।
यह भी पढ़ें
अगर हम बात करें शाहिद कपूर के वर्क फ्रंट कि तो हाल ही उनकी अभिनीत फिल्म ‘जर्सी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ उनके पिता पंकज कपूर और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी अपने मुख्य भूमिका में नजर आई थी। ये फिल्म 22 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जादू नहीं चला पाई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 19.68 करोड़ का बिजनेस कर पाई थी। फिल्म ‘जर्सी’ 20 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। शाहिद कपूर बहुत जल्द ओटीटी वेब सीरीज ‘फर्जी’ में अपने मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस सीरीज का निर्देशन राज और डीके कर रहे है।