मुंबई : एक्टर (Actor) अभिमन्यु दसानी (Abhimanyu Dasani) और शर्ली सेतिया (Shirley Setia) पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर (Screen Share) करने जा रहे है। उनकी आगामी (Upcoming) फिल्म (Film) ‘निकम्मा’ (Nikamma) है। इस फिल्म का कल मोशन पोस्टर रिलीज हुआ था। आज इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है। इस पोस्टर में बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी का एक्शन मोड नजर आ रहा है।
वहीं इस फिल्म से पहली बार बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। शर्ली सेतिया मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रही है। अभिमन्यु दसानी ने इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा कि निकम्मा का प्यार करने का स्टाइल काफी अलग है। निकम्मा का ट्रेलर 17 मई को रिलीज होगा। उनके इस पोस्टर से फैंस काफी खुश है। प्रशंसक इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित है। इस फिल्म के जरिए एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बड़े पर्दे पर अपनी वापसी कर रही है।
यह भी पढ़ें
सब्बीर खान और सोनी पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन भी सब्बीर खान ही कर रहे है। इस फिल्म में अभिमन्यु दसानी, शर्ली सेतिया, शिल्पा शेट्टी, सुनील ग्रोवर और समीर सोनी अपनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म इसी साल 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।