मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की अभिनीत (Starring) फिल्म (Movie) ‘निक्कमा’ (Nikamma) रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। जिसे देखने के बाद दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस फिल्म में एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया भी अपने मुख्य किरदार में नजर आएंगे। अभिमन्यु दसानी इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे है। वहीं पहली बार अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे है।
हाल ही में शिल्पा शेट्टी अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर की है। जिसमें शिल्पा शेट्टी अभिमन्यु दसानी के पीछे खड़ी होकर उनका कान पकड़े नजर आ रही है। वहीं अभिमन्यु दसानी हार्ट शेप बनाए शर्ली सेतिया के पीछे बैठे दिखाई दे रहे है। अभिनेत्री ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘थिएटर्स में जरुर देखिएगा ये रोल कोस्टर, फिलहाल पेश है ‘निक्कमा’ का ये ब्रांड न्यू पोस्टर ‘निक्कमा’ फिल्म 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें
सब्बीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण सब्बीर खान और सोनी पिक्चर्स ने किया हैं। फिल्म में शिल्पा शेट्टी, अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया के अलावा समीर सोनी और सुनील ग्रोवर भी अपने मुख्य किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म 17 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।