मुंबई : एक्टर (Actor) खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ‘कमर से सड़िया खुल जाई’ (Kamar Se Sariya Khul Jayi) वीडियो सॉन्ग पर एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ जबरदस्त रोमांस करते नजर आ रहे है। ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हन वही जो पिया मन भाए’ का है। गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। इस गाने को कुंदन प्रीत ने लिखा है और म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है। इस गाने को फिल्माची भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को अब तक 68 लाख से अधिक लोग देख चुके है। वहीं 80 हजार लोगों को ये गाना अपना दिवाना बना चुका है।