मुंबई: सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ (Kabhi Eid Kabhi Diwali) को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता ने फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में सलमान ने सोशल मीडिया पर अपना फर्स्ट लुक भी शेयर किया है। ‘कभी ईद कभी दीवाली’ में अभिनेत्री पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) भी मुख्य भूमिका में होंगी। खबरें हैं कि शहनाज गिल भी ‘कभी ईद कभी दीवाली’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वहीं फिल्म से शहनाज का लुक सोशल मीडिया पर लीक हो गया है।
वायरल वीडियो के मुताबिक, शहनाज ट्रेडिशनल साउथ इंडियन अवतार में नजर आ रही थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शहनाज़ पिंक दुपट्टे के साथ लहंगा पहने अपनी वैनिटी से बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही है। साउथ इंडियन लुक को पूरा करने के लिए शहनाज के बालों पर गजरा लगा हुआ भी दिखाई दिया।
हालाँकि निर्माताओं ने अभी तक शहनाज़ के ‘कभी ईद कभी दीवाली’ का हिस्सा होने और फिल्म से उनके पहले लुक का खुलासा करने की घोषणा नहीं की है, लेकिन यह वीडियो सलमान खान अभिनीत फिल्म से उनका लीक हुआ लुक बता रहा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहनाज मुख्य भूमिका में आयुष शर्मा के साथ नजर आएंगी। कथित तौर पर, ‘कभी ईद कभी दीवाली’ में जहीर इकबाल भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे।