मुंबई : मशहूर (Famous) पॉप सिंगर (Pop Singer) जस्टिन बीबर (Justin Bieber) के फैंस को उदास करने वाली एक खबर सामने आई है। जस्टिन बीबर 18 अक्टूबर को अपने संगीत की प्रस्तुति देने दिल्ली आने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने अपने इस डेट को आगे बढ़ा दिया है। जस्टिन बीबर अपनी एल्बम ‘जस्टिस’ के प्रमोशन के लिए कई देशों का दौरा कर अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले थे। जिसके लिए वो नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आने वाले थे।
उनके इस कार्यक्रम को सुनकर उनके फैंस काफी खुश थे और उनका गाना सुनने के लिए उत्साहित थे, लेकिन अब जस्टिन बीबर ने यह ऐलान किया है कि वो अपने इस प्रोग्राम को पोस्टपोन कर रहे है। जिसके चलते फैंस को उनके कॉन्सर्ट के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। पॉप सिंगर ने इस बात का ऐलान अपने सोशल मीडिया के जरिए किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि मेरी तबियत बिगड़ गई है। जिसके चलते डॉक्टर के निर्देशानुसार मैं अपने टूर के डेट को आगे बढ़ा रहा हूं।
यह भी पढ़ें
वो जल्द ही आगे के डेट की घोषणा करेंगे। हालांकि, जस्टिन बीबर ने अपने बीमारी का खुलासा नहीं किया है। इससे पहले वो कोरोना महामारी के चलते अपने टूर को कैंसिल किए थे। जिसका शिकार वो खुद भी हो गए थे। उनके इस खबर से उनके फैंस का मायूस नजर आ रहे है। जस्टिन बीबर दूसरी बार भारत आने वाले है। इससे पहले वो साल 2017 में भारत आए थे। जस्टिन बीबर ग्रैमी अवॉर्ड से भी सम्मानित किए जा चुके है।