NFT बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसी जैसा ही एक क्रिप्टो टोकन है। ये एक यूनिक टोकन्स या डिजिटल असेट्स होते हैं, जो वैल्यू को जनरेट करते हैं। NFT डिजिटल संपत्ति जैसे डिजिटल आर्ट, म्यूजिक, फिल्म, गेम्स या आपको किसी कलेक्शन में मिल सकता है। ये यूनिक आर्ट पीस होते हैं और इसका हर टोकन अपने आप में यूनिक होता है।
कोई भी चीज़ जिसे डिजिटल रूप में बदला जा सकता है, वह NFT हो सकती है। आपके drawings, photos, videos, GIF, music, in-game items, selfies और यहां तक कि एक tweet से सब कुछ एक एनएफटी में बदल दिया जा सकता है, जिसे बाद में क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग करके ऑनलाइन खरीदा या बेचा जा सकता है।
आसान शब्दों मे कहें तो NFT token ब्लॉकचेन पर की जाने वाली डिजिटल असेट की डिजिटल रेजिस्ट्री है। जो बात NFT को अन्य डिजिटल रूपों से अद्वितीय बनाती है, वह यह है कि इसका ब्लॉकचेन तकनीक द्वारा बनाया जाना।
NFT ब्लॉकचेन के सपोर्ट के कारण यूजर को उसके डिजिटल ऐसेट की कम्प्लीट ओनर्शिप प्रदान करता है। उदाहरण के लिए, यदि आप एक स्केच कलाकार हैं, और यदि आप अपनी डिजिटल संपत्ति को NFT token में परिवर्तित करते हैं, तो आपको ब्लॉकचेन के माध्यम से ओनर्शिप का प्रमाण मिलता है।
NFT का इस्तेमाल डिजिटल असेट्स या ऐसी चीजों के लिए किया जा सकता है, जो दुनिया में एकदम अलग होते हैं। इससे उनकी कीमत और विशिष्टता साबित होती है। NFT की मदद से आज के डिजिटल जमाने में किसी पेंटिंग, किसी पोस्टर, ऑडियो या वीडियो को सामान्य चीजों की तरह खरीदा बेचा जा सकता है।
NFT Marketplace पर आप खुदकी कोई भी Drawings, photos, videos, GIF, music, in-game items, selfies ई को NFT मे बदल सकते हैं। OpenSea, AxieMarketplace, Rarible, SuperRare Mintable, Nifty Gateway जैसे बहोत सारे NFT Marketplaces मौजूद हैं।
क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट रखने वाला कोई भी व्यक्ति NFT खरीद या बेच सकता और NFT बना भी सकता है। आपको केवल NFT marketplace और Metamask या NFT marketplace जो भी क्रिप्टो वॉलेट को सपोर्ट करे ऐसे वॉलेट की जरूरत होगी।
Budget Tablets under 20000 in India