नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की और से बुधवार को नीट पीजी 2022 (NEET-PG 2022) के परिणाम घोषित कर दिया गया है। एनटीए ने सिर्फ दस दिनों में नीट पिजी का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) की सराहना की है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने ट्वीट किया, ‘मैं उन सभी छात्रों को बधाई देता हूं, जिन्होंने नीट-पीजी के लिए क्वालिफाई किया है। मैं राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की सराहना करता हूं कि उन्होंने निर्धारित समय से काफी पहले रिकॉर्ड 10 दिनों में परिणाम घोषित करने का सराहनीय कार्य किया है।’
NEET-PG result is out, says Union Health Minister Dr. Mansukh Mandaviya
He congratulates all the students who have qualified for NEET-PG pic.twitter.com/nkqe2wPwIG
— ANI (@ANI) June 1, 2022
उल्लेखनीय है कि, परीक्षा बोर्ड ने रिजल्ट के साथ ही NEET PG 2022 कट ऑफ भी जारी कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद एनबीई की ओर से मेरिट लिस्ट अलग से जारी करेगी। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार 8 जून, 2022 को या उसके बाद वेबसाइट nbe.edu.in से मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
ऐसे करें NEET PG का रिजल्ट चेक :
- NEET PG परिणाम 2022 लिंक और चरण आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं
- और NEET PG पर क्लिक करें –
- पृष्ठ पर, परिणाम लिंक पर क्लिक करें
- सीधे लिंक एक नई विंडो खुलेगी
- अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करें
- और अपना परिणाम देखने के लिए सबमिट करें
1 लाख 82 हजार 318 छात्र परीक्षा में हुए थे शामिल
इस वर्ष 21 मई को नीट-पीजी 2022 (NEET-PG 2022) परीक्षा देश के 267 शहरों के 849 केंद्रों पर हुई थी। इस परीक्षा में 1 लाख 82 हजार 318 उम्मीदवार ने परीक्षा दी थी। परीक्षा में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। सभी प्रश्न अंग्रेजी में थे। नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन, एनबीई ने इस बार रिकॉर्ड 10 दिनों में नीट पीजी रिजल्ट जारी कर दिया है।