
असम के 2600 गांवों में हालत गंभीर, 51,000 लोग बेघर ,असम के 36 जिलों में लगभग 35 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित है । भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने अब तक कम से कम 122 लोगों की जान ले ली है। । लगभग 51,000 लोग शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं। कई गांवों और छोटे शहरों से संपर्क टूट गया है। खाने पीने का सामान पोहचाने के लिये लोग नवो का सहारा ले रहे है । बाढ़ पीड़ितों को अनाज, मास्क, चारा आदि उपलब्ध कराया जा रहा है। बाढ़ ने लगभग 2600 गांवों में स्थिति खराब कर दी। लगभग 1.16 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है।
बिहार की गंडक, बागमती, अधवारा और कई अन्य छोटी और बड़ी नदियो मैं बाढ़ आयी है।
परिणामस्वरूप, राज्य के 10 जिले बाढ़ से घिर गए हैं। लगभग 1 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान दरभंगा को हुआ है। इससे लगभग 3.30 लाख लोग प्रभावित हुए। पिछले 24 घंटों में राज्य में बाढ़ से 15 लाख मारे गए हैं। बिजली गिरकर अब तक 100 से अधिक लोग मर गए हैं।
बिहार में अब तक के औसत मानसून की 55 प्रतिशत से अधिक बारिश हुई है।